Kalaastar Song Yo Yo Honey Singh-
यो यो हनी सिंह, एक प्रसिद्ध भारतीय सिंगर और रैपर हैं। उन्हें एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनके गानों का धीरे-धीरे बढ़ता हुआ समर्थन करती है। यो यो हनी सिंह ने अपने करियर में कई चार्टबस्टर हिट गाने प्रदान किए हैं। उनका गाना ‘देसी कलाकार’ एक ऐसा हिट गाना है, जिसके लिए उन्हें बेहद प्रशंसा मिली है। इस गाने में उन्होंने साथी बॉलीवुड एक्ट्रेस, सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम किया था। ‘देसी कलाकार’ गाना आज भी लोगों की चहेता है और उनके अनुयाय उनके लिए आज भी समर्पित हैं।
Kalaastar Song Yo Yo Honey Singh- honey singh and sonakshi sinha
अब यो यो हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा का एक साथ काम करने का मौका आया है, जो करीब 9 साल के बाद है। उनका नया गाना ‘कलास्टार’ है, जिसकी आधिकारिक रिलीज डेट 15 अक्टूबर के रूप में घोषित की गई थी। जो आज रिलीज हो गया है। फैंस को इस गाने के रिलीज होने का बेहद बेताबी से इंतजार कर रहे थे। गाने के पोस्टर पर सोनाक्षी सिन्हा को हनी सिंह के साथ बंदूक तानते हुए दिखाया गया है।
इस गाने का टीजर पहले से ही रिलीज हो चुका था, जिसमें हनी सिंह जेल में होते हैं और बाहर आने पर अपने दोस्त से सोनाक्षी के बारे में पूछते हैं, और उनका दोस्त बताते हैं कि सोनाक्षी की शादी 3 साल पहले ही हो गई है। फिर भी, हनी सिंह उससे मिलने के लिए निकल पड़ते हैं।
अभी गाना रिलीज हुए मात्र दो ही घण्टें हुए हैं और इतनी ही देर में 4.9 मिलीयन लोगों ने देख लिया है एंव 2.4 मिलीयन लोगो ने इसे लाइक किया है। यह दो घण्टों में देखें जाने वाला सर्वाधिक संगीत है। इससे प्रतीत होता है कि सच में हनी सिंह की फैन फोलोंइग बहुत ज्यादा है।